{"_id":"5b9d5628867a557fa9002578","slug":"161537037864-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपिता के बारे में जानेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता के बारे में जानेंगे बच्चे
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम आयोजित करने का मकसद विद्यार्थियों के भीतर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता की भावना जागृत करना है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने यूपी बोर्ड के सभी राजकीय, एडेड और वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर अपने यहां कार्यक्रम आयोजित कराने को कहा है। कार्यक्रमों का आयोजन 17 से 20 सितंबर तक किया जाना है। डीआईओएस का कहना है कि प्रधानाचार्य इन कार्यक्रमों में डीएम को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सकते हैं। कार्यक्रम के तहत स्कूलों में एकांकी का आयोजन होगा, जिसके माध्यम से कलाकार स्कूली बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों जैसे सत्य, अहिंसा, शांति और स्वच्छता का संदेश देंगे। प्रधानाचार्यों को अपने यहां कराए गए कार्यक्रमों की फोटोग्राफी कराकर सूचना डीआईओएस कार्यालय में भेजनी होगी।