फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अस्थि कलश यात्रा और राज्यपाल के आगमन को लेकर अलर्ट

अस्थि कलश यात्रा और राज्यपाल के आगमन को लेकर अलर्ट

Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अस्थि कलश यात्रा और राज्यपाल के आगमन को लेकर अलर्ट
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा और प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के शनिवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। इसी के चलते प्रशासन ने महानगर के सभी स्कूलों को बंद कराने के साथ रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली रोड स्थित सरस्वती विहार स्कूल में दोपहर 12 से दो बजे तक शोकसभा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके पश्चात पेपर मिल से पूर्व पीएम की अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो दीवानी कचहरी, कोर्ट रोड, घंटाघर, अंबाला रोड होते हुए शाहजहांपुर यमुनानदी पर पहुंचेगी, जहां मंत्रोच्चारण के साथ अस्थियों का विसर्जन होगा। दोपहर 12 बजे ही दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में पद्मश्री डा. कन्हैया लाल मिश्र प्रभाकर की स्मृति में आयोजित शैलीकार सम्मान समारोह में राज्यपाल राम नाईक भाग लेंगे। इन दो बड़े कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने शनिवार को महानगर के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सुबह आठ बजे रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। शहर की सड़कों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। थाना प्रभारियों को रूट डायवर्जन प्लान लागू कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
-- दिल्ली-शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह नानौता के संजय चौक, गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजंहापुर चौकी से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- दिल्ली-शामली की ओर से मुजफ्फरनगर एवं देहरादून की ओर जाने वाले वाहन नानौता के संजय चौक, बड़गांव, देवबंद हेाकर जाएंगे।
-- अंबाला की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन शाहजहांपुर चौकी, नकुड़, गंगोह, नानौता के संजय चौक से होकर जाएंगे।
-- अंबाला की ओर देहरादून व मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहन शाहजहांपुर चौकी, चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
-- मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून की ओर जाने वाले वाहन देवबंद, नागल, गागलहेड़ी, छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
-- विकासनगर-बेहट की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कलसिया तिराहा, छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
-- विकासनगर, बेहट, कोतवाली देहात और मंडी समिति की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्जन अवधि में अंबाला रोड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
------------------------------
इन स्थानों पार्क होंगे वाहन
सहारनपुर। राज्यपाल के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले वीआईपी के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पाइनवुड स्कूल के अंदर खेल मैदान पर की गई। आम नागरिकों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दिल्ली रोड पर पाइनवुड स्कूल से आगे पेट्रोल पंप और मेडीग्राम अस्पताल से आगे खाली पड़े मैदान पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed