{"_id":"5b80584342c792463e41bd5a","slug":"161535137859-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने आज होने वाले पंद्रहवें शैलीकार प्रभाकर सम्मान समारोह को लेेकर दिल्ली रोड स्थित पाईनवुड स्कूल में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। बता दें कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक आ रहे हैं। वे लेखिका शोभा त्रिपाठी को सम्मानित करेंगे।
शनिवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर ने सुरक्षा, यातायात संबंधी व्यवस्था, मार्गो पर समुचित पुलिस बल तैनाती, मंच सहित कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी शरद सचान, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी, उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एडीएम ई एसके दूबे, एसडीएम सदर राम विलास यादव, एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, हर्ष प्रभाकर आदि रहे।