{"_id":"5b3a72504f1c1b14588b45c6","slug":"161530557008-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेपटरी हुई बिजली, पांच से छह घंटे ही मिल रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेपटरी हुई बिजली, पांच से छह घंटे ही मिल रही आपूर्ति
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। विद्युत वितरण उप केंद्र फतेहपुर से जुड़े दर्जनों गांवों में बिजली कटौती के चलते ग्रामीण परेशान हैं। मात्र पांच से छह घंटे की बिजली से प्रचंड गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विद्युत वितरण उप केंद्र से जुड़े गांवों शेख वाला, तकीपुर, मिर्जापुर ग्रंट, चानचक, औरंगाबाद, शेरपुर खानाजादपुर आदि में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसके चलते किसानों के नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो माह से लाइन में आए दिन फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बदहाल है। कई-कई दिन तक बिजली गुल रहती है। लाइन ठीक रहने की दशा में भी 24 घंटे में मात्र पांच या छह घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल रही है। गांवों के ही लक्ष्मीचंद, आदित्य कुमार, विकास, सुधा देवी, अनीता देवी आदि ने बताया कि सप्ताह में दो से तीन दिन लाइन में फाल्ट रहता है। ज्यादातर लाइन के तार जर्जर हालत में हैं, जिनकी शिकायत कई बार जेई फतेहपुर को की है, लेकिन इन्हें बदलवाने की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रचंड गरमी के चलते बिजली की आंख मिचौली ने जीना मुहाल कर रखा है। कई बार पूरी पूरी रात अंधेरे में लोगों को रहना पड़ता है।
शेरपुर खानाजादपुर के ग्राम प्रधान अनुज काम्बोज ने जेई फतेपुर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, जेई फतेहपुर समे सिंह आर्य का कहना है कि तारो का इस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। उपलब्ध होने पर शीघ्र ही तार बदलवा दिए जाएंगे।