{"_id":"5b33dfa04f1c1b4d108b49e2","slug":"161530126240-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुहिक विवाह योजना के तहत 52 कन्याओं का विवाह कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुहिक विवाह योजना के तहत 52 कन्याओं का विवाह कराया
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़ (सहारनपुर)। योगी सरकार द्वारा गरीब कन्याओं के विवाह के लिए चलायी जा रही महत्वाकांक्षी सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत 52 निर्धन कन्याओं का विवाह रीति रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।
बुधवार को खंड विकास अधिकारी शौकत अली की देखरेख में ब्लाक परिसर निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु आयोजित समारोह में नकुड़ व गंगोह ब्लाक क्षेत्र की हिंदू व मुस्लिम 52 निर्धन कन्याओं का धार्मिक रिति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में नकुड़ ब्लाक क्षेत्र की 27 हिंदू व 10 मुस्लिम तथा गंगोह ब्लाक की नौ हिंदू व छह मुस्लिम कन्याओं का विवाह पंडित अंकुर वत्स व हाफिज आरिफ के द्वारा संपन्न कराया गया। बीडीओ शौकत अली, एडीओ पंचायत अनवर सिंह राणा व समाज कल्याण अधिकारी आदि ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। बीडीओ ने बताया कि विवाह की सभी रस्म पूरी करने के बाद सरकार की ओर से गरीब कन्याओं को आभूषण, कपड़े व 4जी स्मार्ट फोन आदि जरूरत का सामान देकर तथा मेहमानों को भोजन कराकर विदा कराया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सम्राट सिंह, प्रधान सत्यपाल सैनी, कारी प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोकचंद, विनोद कुमार, रामकुमार व प्रवीण कुमार आदि रहे।