{"_id":"5aea02e24f1c1b5c098b7aa8","slug":"161525285602-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सर आस्था ने थाईलैंड में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सर आस्था ने थाईलैंड में जीता कांस्य पदक
Updated Thu, 03 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर की बेटी आस्था पाहवा ने थाईलैंड में आयोजित यूथ एशियन बाक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया है। लौटने पर खेल प्रेमियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आस्था का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आस्था को नकद इनाम भी दिए गए।
प्रतियोगिता थाईलैंड के बैंकाक शहर में 21 से 27 अप्रैल तक आयोजित हुई, जिसमें 35 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आस्था ने अपने पंच का कमाल दिखाते हुए अपने भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा किया। कोच प्रवीन कुमार ने बताया कि आस्था एक जुनूनी खिलाड़ी है, जिसमें खेल को लेकर अलग ही ललक है। निश्चित रूप से वह भविष्य में पूरे देश का सितारा बनेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने आस्था को बधाई दी। अखिल भारतीय जाट महा सभा के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने 5100 और कोच प्रवीन कुमार ने 2100 रुपये इनाम के तौर पर आस्था को दिए। इस दौरान पंकज कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, भूपेंद्र राणा, राकेश धमीजा, श्याम सिंह, सतपाल चौहान, संजीव पाहवा, रामशरण, अंकित कुमार, पारस छाबड़ा, प्रताप सैनी, भरत शर्मा, अब्दुल अहद आदि मौजूद रहे।