फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गठबंधन से रालोद को चुनाव लड़ाने की मांग

गठबंधन से रालोद को चुनाव लड़ाने की मांग

Mon, 30 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन से रालोद को चुनाव लड़ाने की मांग
सहारनपुर। जमीअतुल हुफ्फाज की बैठक में कैराना लोकसभा उप चुनाव में फिरकापरस्त ताकतों को शिकस्त देने के लिए सेक्युलर राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने का आह्वान किया गया। उन्होंने गठबंधन को ओर मजबूत करने के लिए इस सीट से रालोद प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की मांग की।
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित हुसैनाबाद कालोनी स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में कैराना लोकसभा उप चुनाव पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस सीट पर रालोद का दावा सबसे मजबूत है। इसलिए सपा का दायित्व बनता है कि वो मुस्लिम, किसान समीकरण को देखते हुए रालोद को महागठबंधन से चुनाव लड़ाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को संगठन की ओर से पत्र भी लिखा गया है। अध्यक्षता हाफिज मोहम्मद हसन और संचालन मोहम्मद अथर हक्कानी ने किया। हाफिज मोहम्मद उवैस, कारी मोहम्मद सलीम, कारी कबीर प्रधान, मौलाना राशिद मलिक, कारी मोनिस, मौलाना इश्हाक, हाफिज जुनैद, मोहम्मद सलीम, हाफिज इसरार, हाफिज मोहम्मद जिशान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed