{"_id":"5a9309724f1c1b5e6e8b76f6","slug":"161519585650-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से टकरा कार पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे से टकरा कार पलटी
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। देवबंद से तेज गति पर आ रही एक इनोवा गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा कर लिंक नहर में गिरने से बाल बाल बच गयी। गनीमत रही कि गाड़ी सवार सभी यात्री सकुशल बच गए।
रविवार की शाम करीब चार बजे रुड़की के कलीयर निवासी अंजीम, बब्बू, इकबाल दो बच्चों के साथ अपनी कार से नानौता अपने किसी रिस्तेदार की यहां शादी में शरीक होने जा रहे थे। अभी वह क्षेत्र के बेलड़ा पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि बड़गांव से देवबंद की ओर जा रहे एक बाइक सवार को बचाते समय चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार लिंक नहर के किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार खंभे को तोड़ती हुई कार पलटे खाते हुए नहर के किनारे पर जाकर लटक गयी। गनीमत रही की कार नहर नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद वे दूसरे वाहन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।