{"_id":"5a9309574f1c1bbd218b51d4","slug":"161519585623-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, 1 लाख की वसूली, 10 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, 1 लाख की वसूली, 10 पर रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, एक लाख की वसूली, 10 पर रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। बिजली चोरी रोकने तथा बकाया वसूली के लिए विद्युत निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को टीम ने कई मोहल्लों में पहुंचकर करीब 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इतना ही नहीं 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। जबकि करीब एक लाख रुपये की वसूली भी की गई।
रविवार को विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता राजपाल सिंह रविवंशी के निर्देश पर उपखंड अधिकारी अमित त्यागी, अजय कुमार, सत्यप्रकाश, मो. जीशान, प्रशांत मल्होत्रा, नौशाद, वाजिद, हंसराज, नाहिद और शमशाद आदि कर्मचारियों ने मोहल्ला रविदास मार्ग, शाहजीलाल, गुज्जरवाड़ा, लहसवाड़ा और रेलवे रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। जहां टीम ने लगभग 55 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। एक लाख रुपये की बकाया वसूली की गई। जबकि 10 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। राजपाल सिंह रविवंशी का कहना है कि नगर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने तथा बकाया वसूलों को निगम का अभियान लगातार चलता रहेगा।