फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों ने किया विद्युत निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन

किसानों ने किया विद्युत निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया विद्युत निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन
सहारनपुर। किसान तेजपाल की मौत के मामले में किसानों ने विद्युत निगम के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने कार्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया तथा अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। किसानों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह में कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कार्यालय पर शुक्रवार को दर्जनों किसान एकत्रित होकर पहुंचे और निगम का मुख्य द्वारा बंद कर अधीक्षण अभियंता का घेराव किया। लोगों ने किसान तेजपाल की मौत के मामले में आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का उत्पीड़न करने वालों पर जानबूझ कर कार्रवाई नहीं की जा रही। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्युत निगम किसानों को अनर्गल बिल भेज रहा है। पैसा जमा कराने के बाद भी किसानों को प्रताड़ित किया जाता है और उनके साथ विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ग्रामीण एके शर्मा ने किसानों को एक सप्ताह में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए। किसानों ने एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रालोद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यपाल वर्मा, अनुज वर्मा, मोहित, प्रधान हरपाल सिंह, इकराम, शराफत, अरशद, बाबर, रामपाल सिंह, किरणपाल सिंह, चौधरी भीम सिंह, चौधरी नरपाल सिंह, नीरज सिंह, मनोज वर्मा, प्रमोद झबीरन, जसवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed