{"_id":"5a905f034f1c1ba5268bbdef","slug":"161519410947-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने तहसील व नगरपालिका कार्यालय का रिकार्ड खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने तहसील व नगरपालिका कार्यालय का रिकार्ड खंगाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सतीश कुमार दूबे ने शुक्रवार को देवबंद तहसील और नगरपालिका कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों का रिकार्ड चेक कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए।
एडीएम (ई) एस.के. दूबे ने शुक्रवार की सुबह तहसील पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के सभी रिकार्ड चेक किए। एडीएम ने निरीक्षण कोषागार, खतौनी व कंप्यूटर कक्ष, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, एनआईसी कक्ष (निर्वाचन कक्ष) आदि का बारीकि से निरीक्षण किया। संबंधित विभाग के रिकार्ड भी चेक किए गए। एडीएम के निरीक्षण के चलते तहसील के कर्मचारी एलर्ट दिखाई पड़े। बता दें कि कर्मचारी पिछले कई दिनों से एडीएम के निरीक्षण के चलते रिकार्ड को मेेंटेन करने में लगे थे। साफ-सफाई की तरफ भी विशेष ध्यान दिया जा रहा था। तहसील कार्यालय में निरीक्षण उपरांत एडीएम (ई) एस.के. दूबे ने नगरपालिका कार्यालय पहुंच कर वहां का रिकार्ड भी चेक किया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एडीएम ने तहसील और नगरपालिका में राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही चेताया कि यदि कार्य में लापरवाही बरती गई तो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने अधिकारियों से राज्य सरकार की संचालित योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। एडीएम के निरीक्षण में एसडीएम रामविलास यादव, तहसीलदार परमानंद झा आदि मौजूद रहे।