{"_id":"5a905ef74f1c1ba32a8b91db","slug":"161519410935-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आए बोलीदाता, अब 26 मार्च को होगी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आए बोलीदाता, अब 26 मार्च को होगी नीलामी
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध खनन बकाया मामले में जारी आरसी की वसूली को लेकर कुर्क किए गई अमित जैन की संपत्ति की नीलामी के लिए शुक्रवार को कोई भी बोलीदाता नहीं आया। इसके चलते अब नीलामी की तारीख 26 मार्च लगाई गई है। इससे पहले उनकी महावीर कालोनी स्थित संपत्ति की नीलामी भी बोलीदाताओं के नहीं आने से नहीं हो सकी थी।
अवैध खनन में बकाया को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अमित जैन की 15,93,71,644 रुपये की आरसी काटी गई थी। इसकी वसूली को लेकर पहले उनकी महावीर कालोनी संपत्ति और फिर उनकी दिल्ली रोड स्थित पार्श्वनाथ कालोनी स्थित प्लाट को कुर्क किया गया था। शुक्रवार को पार्श्वनाथ कालोनी स्थित 419.73 वर्ग मीटर के प्लाट की नीलामी की जानी थी। लेकिन किसी भी बोलीदाता के भाग नहीं लेने के कारण नीलामी नहीं हो सकी। उप जिलाधिकारी सदर संगीता ने बताया कि शुक्रवार को अमित जैन के पार्श्वनाथ कालानी स्थित प्लाट की नीलामी होनी थी। लेकिन बोलीदाताओं के नहीं आने से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब नीलामी के लिए 26 मार्च की तारीख तय की गई है।