{"_id":"5a905ee74f1c1bd34b8ba7d8","slug":"161519410919-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही बेटियां
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। कोटा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा सप्ताह समारोह के तहत शुक्रवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि देवबंद राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य राजीव पांडेय ने शुभारंभ किया।
इस मौके पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि राजीव पांडेय और प्राचार्या डा. अंजू सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण परिवेश की ऐसी प्रतिभाओं का चयन करना है, जो आगे चलकर देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। प्रतियोगिता में खेलते हुए आपस में मैत्री भाव बढ़ता है। साथ ही व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़ कराई गई, जिनके परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्रीड़ा अधिकारी डा. रीना वालिया, डा. कल्पना राव, डा. विश्वेश कुमार, इस्तखार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।