फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना दिया

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना दिया

Wed, 21 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना दिया
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना दिया
विज्ञापन


सहारनपुर। पीएनबी घोटाले से लेकर अन्य मामलों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेसियों ने धरना दिया। उन्होंने मोदी सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।
जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित धरने में पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने पीएनबी घोटाले के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। कहा कि भाजपा सरकार की जुमलेबाज नीति जनता का मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए है। मगर जनता समझ चुकी है जो 2019 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी और मेहुल के रुपये लेकर भागने के पीछे भाजपा सरकार का हाथ बताया। राफेल मामले में भी सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने कहा कि भाजपा कथित भ्रष्टाचार को मिटाने का वादा कर सत्ता में आई थी। मगर भाजपा के राज में भ्रष्टाचार बढ़ा है। विदेश से काला धन लाने का वादा किया था, मगर देश का सफेद धन ही विदेश जा रहा है और सरकार चुपचाप देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जावेद साबरी और महानगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद ने भाजपा सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। धरने का संचालन विजय शर्मा और धर्मवीर जैन ने किया। धरने में विजय शर्मा, प्रवीण चौधरी, गणेश दत्त शर्मा, अरविंद पालीवाल, गुलफाम अंसारी, लइक अंसारी, अशोक शारदा, तंजीम सिद्दीकी, जादोराम, रणवीर चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed