फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कागजी खानापूर्ति में अटकी मिशन अंतदोय योजना

कागजी खानापूर्ति में अटकी मिशन अंतदोय योजना

Fri, 26 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
कागजी खानापूर्ति में अटकी मिशन अंतदोय योजना
सहारनपुर। मिशन अन्त्योदय के तहत जिले के 162 गांवों को गरीबी मुक्त किए जाने की योजना सिर्फ कागजी खानापूर्ति में फंसकर रह गई। 31 जुलाई 2017 को शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी, लेकिन किसी भी गांव को गरीबी मुक्त बनाने के लिए आज तक कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

मिशन अन्त्योदय के तहत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग ने सहारनपुर के 11 ब्लॉकों के 162 गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए चयनित किया था। इन गांवों की सूची जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद 31 जुलाई 2017 को शासन को भेज दी गई है। इनमें सांसद राघव लखनपाल शर्मा के गोद लिए गांव शब्बीरपुर, खुशहालीपुर और सुआखेड़ी भी शामिल हैं। लेकिन किसी भी गांव में काम शुरू नहीं पाया है। सच्चाई यह है कि योजना सिर्फ कागजों में अटकी पड़ी है। प्रशासन धरातल पर काम शुरू नहीं करा सका। उधर, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन का कहना है कि जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। योजना संबंधित दस्तावेज पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मिलनी थी यह सुविधाएं
सहारनपुर। गांवों में प्राथमिकता के आधार पर बेरोजगारी खत्म करने के निर्देश शासन ने दिए थे। कच्चे मकानों को पक्का बनाना, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, पक्की सड़कें, पथ-प्रकाश की व्यवस्था, पशु-पालन के लिए सरकारी मदद और बच्चों को उच्चा शिक्षा दिलाने के लिए काम होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्लॉक के गांव हैं शामिल
सहारनपुर। अन्त्योदय मिशन के तहत बलियाखेड़ी विकास खंड के 18, मुजफ्फराबाद के 20, पुवांरका के 14, रामपुर मनिहारान के 15, सरसावा के 12, साढ़ौली कदीम के 12, देवबंद के 13, नकुड़ के 15, नानौता के 11, नागल के 14 तथा गंगोह के 18 गांव शामिल हैं।


सांसद का वर्जन
अन्त्योदय मिशन सहित सभी योजनाओं पर मजबूती से काम चल रहा है। जिन गांवों को गरीबी से मुक्त किया जाना है, वहां कार्य चल रहा है। सबसे पहले इन गांवों में शौचालय बनाकर ओडीएफ बनाया गया है। आने वाले दिनों और काम कराए जाएंगे। किसी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उनके गोद लिए गांव सहित सभी 162 गांवों में काम चल रहा है।
- राघव लखनपाल शर्मा, सांसद सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed