फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया

संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया

Wed, 17 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
संग्रह अमीनों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया
सहारनपुर। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर संग्रह अमीन संवर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सदर परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष अमरजीत वालिया ने कहा कि संग्रह अमीन वसूली जैसा महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इसके बावजूद इस संवर्ग की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा और अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाए। उन्होंने कहा कि वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न पर रोक लगनी चाहिए। संवर्ग की पदोन्नतीय व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल किया जाए। उन्होंने संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने और पद का नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी किए जाने सहित अन्य मांगें भी की। जिलाध्यक्ष सुधीर ठाकुर, मनोज शर्मा, राजकुमार और कुशलपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे। अरुण शर्मा, दिनेश कुमार, शमशाद अहमद, धनपाल सिंह तेश्वर, यशवंत सिंह, सुधीर शर्मा, विरेंद्र सिंह, अशोक, ऋषिपाल, बहाल सिंह, विनोद रावत, संजय सिंह, प्रदीप यादव, अरशद, राजवीर शर्मा, अब्दुल रहमान, नंद किशोर शर्मा, सुुुुभाष शर्मा, अवनीश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed