{"_id":"5a24484f4f1c1b97678bf7fc","slug":"161512327247-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खेत में मिला वृद्ध का शव, शिनाख्त नहीं
गंगोह (सहारनपुर)। करनाल हाईवे पर गंगोह-दूधला के बीच एक किसान के खेत में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला बुद्धु गढ़ निवासी किसान बृजपाल के खेत में एक वृद्ध की लगभग एक सप्ताह पुरानी लाश मिली है। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 70 साल और रंग सांवला बताया गया है। पुलिस को उसके पास से कपड़ों के अलावा कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुुसार कई दिन पुरानी लग रही लाश पर जानवरों के नोचे जाने के निशान भी पाए गए हैं। बताया गया है कि मृतक को पूर्व में गंगोह और आस पास के क्षेत्र में भीख मांगते हुए देखा गया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।