फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रैली में अनुमन्य वाहनों को ही शामिल करें प्रत्याशी: जिला नर्वाचन अधिकारी

रैली में अनुमन्य वाहनों को ही शामिल करें प्रत्याशी: जिला नर्वाचन अधिकारी

Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
रैली में अनुमन्य वाहनों को ही शामिल करें प्रत्याशी: जिला नर्वाचन अधिकारी
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व उम्मीदवारों से कहा है कि बिना अनुमति के कोई चुनावी रैली अथवा जनसभा ना करें। जनसभा व रैली के लिए अनुमति के बाद अनुमन्य वाहनों को ही शामिल किया जाए। संख्या से अधिक वाहन होने पर संबंधित उम्मीदवार के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आचार संहिता का किसी भी स्थिति में उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। चुनाव में अवैध वाहन पकड़े जाने पर उन्हें सीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए फ्लाईंग स्कवायड को निर्देश दिए गए हैं। चुनावी प्रलोभन देने वालों उम्मीदवारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, ऐसे उम्मीदवारों की गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि जनपद में 1745 उम्मीदवार चुनाव में भाग ले रहे हैं। नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में विज्ञापन के लिए निजी क्षेत्र में स्थानों को चिह्नित कर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि महापौर के प्रचार-प्रसार के लिए पांच अनुमन्य वाहन होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए तीन, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए दो तथा पार्षद पद के उम्मीदवारों के लिए दो तथा सदस्य नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के लिए एक-एक अनुमन्य वाहन अनुमति के उपरांत ही होगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों व उम्मीदवारों का आह्वान किया कि वे अपनी चुनावी सभाओं व प्रचार के दौरान किसी धर्म, जाति, संप्रदाय या सामाजिक वर्ग के विरुद्ध ऐसी टिप्पणी ना करें जिससे किसी की भावना आहत होती हो और आपसी तनाव पैदा होने की स्थिति उत्पन्न हो जाए।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि जनपद में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था कर ली गई है। किसी भी उम्मीदवार को कानून व्यवस्था की स्थिति से खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन ड्रोन कैमरे से पूरे जनपद की निगरानी की जाएगी। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों को चिह्नित कर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को मतदान करने से रोकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed