फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दशहरा और मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था चुनौती

दशहरा और मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था चुनौती

Sat, 30 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
दशहरा और मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था चुनौती
सहारनपुर। शहर में दशहरा महोत्सव और मुहर्रम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के चुनौती है। पुलिस का दावा है कि दशहरा और मुहर्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन

शनिवार को दशहरा महोत्सव पर्व पर शहर में विभिन्न जगहों पर रावण, मेघनाथ, कुंभकर्ण के पुतलों को दहन किया जाएगा। इन जगहों पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ेगी। रविवार को मुहर्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह दो दिन पुलिस के लिए चुनौती भरे हैं। अलग-अलग संप्रदाय के कार्यक्रम होने के कारण असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस का दावा है कि दशहरा और मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि जिन जगहों पर पुतलों का दहन किया जाएगा, वहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सभी थाना प्रभारियों और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में अलर्ट रहे। कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उससे थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद ही छोड़ा जाए। डायल-100 की गाड़ियों भी सभी मुख्य मार्गों और दशहरा महोत्सव स्थलों पर भ्रमण करती रहेगी। मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का खास प्लान तैयार किया गया है। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। दहशरा और मुहर्रम के कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन


शहर में इन जगहों पर होगा पुतलों का दहन
सहारनपुर। शहर में प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा बेहट बस अड्डा मैदान, श्रीराम मंडल सेवा समिति द्वारा आफिसर्स कॉलोनी, श्री नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान, श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब द्वारा गांधी पार्क, सुपर क्लब द्वारा गोपालनगर नुमाइश कैंप, श्री कृष्णा-राम नाटक क्लब द्वारा राजकीय फिल्ड, भारतीय कला संगल श्री रामलीला सभा द्वारा रेलवे टी-2 कॉलोनी, भारतीय कला मंच रामलीला गोविंदनगर मैदान, उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड, मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी, हरि मंदिर, श्री रामलीला महोत्सव कमेटी कपिल विहार में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले को दहन किया जाएगा। इससे पूर्व श्री राम और रावण के बीच युद्ध की लीला दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed