{"_id":"59ce9d464f1c1bae538b5018","slug":"161506712902-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों में बाजार में रहा मिलाजुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों में बाजार में रहा मिलाजुला असर
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पहले नोटबंदी और जीएसटी के प्रभाव से मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार में त्योहारी सीजन में चहल पहल शुरू हो गई है। प्रॉपर्टी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रानिक्स में जहां अच्छा खासा उछाल दिखाई दे रहा है वहीं कपड़ा और सराफा में यह असर मिला जुला रहा। हालांकि बाजार में पहले वाला उत्साह दिखाई नहीं पड़ रहा है।
ऑटोमोबाइल में रही 40 प्रतिशत ग्रोथ
नवरात्र में वाहनों की हुई बढ़िया बिक्री से ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। इसके पीछे जहां इस क्षेत्र में आई स्कीमों का भी खासा योगदान रहा। एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के स्वामी अजय वर्मा ने बताया कि इस बार वाहनों की बिक्री में 40 प्रतिशत ग्रोथ रही है। कंपनियां अच्छी खासी स्कीमें भी चला रही हैं। इससे भी बाजार में उछाल की स्थिति है। बाइक और स्कूटर में कई स्कीमें चल रही हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की खूब हो रही बिक्री
त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की बिक्री में खासा उछाल रहा। फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी आदि की बिक्री में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। विभिन्न स्कीमों के चलते ग्राहकों में खरीद के प्रति उत्साह रहा। एक शोरूम के स्वामी बलजीत चावला ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खासा उत्साह है। कंपनियों ने कई स्कीमें चला रखी हैं। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
कपड़ा बाजार में हल्की मायूसी
त्योहारी सीजन में जहां कपड़ा बाजार हमेशा ही गुलजार रहता था। इस बार इसमें कमी दर्ज की गई। वरिष्ठ व्यापारी नेता और कपड़ा व्यापारी राधेश्याम नारंग ने बताया कि गत वर्षों के मुकाबले इस बार बाजार में बिक्री मात्र 25 से 30 प्रतिशत ही रही। ग्राहक की कमी इसका मुख्य कारण है। इसके अलावा जीएसटी ने भी कपडे़ की बिक्री पर खासा असर डाला है। कुल मिलाकर कपड़ा बाजार के लिए त्योहारी सीजन खुशगवार साबित नहीं हुआ है।
ज्वैलरी की ब्रिकी पर पड़ा फर्क
नवरात्रों में सराफा बाजार में अच्छी खासी रौनक रहती थी। जो इस बार दिखाई नहीं दे रही है। सराफा व्यापारी राम राजीव सिंघल ने बताया कि सराफा बाजार में ग्राहकों की संख्या में काफी कमी आई है। इसके पीछे किसानों, नौकरी पेशा और व्यापारियों के पास इस समय धनाभाव भी एक बड़ा कारण है। जीएसटी और आयकर के सर्वे से भी सराफा बाजार की रौनक में कमी आई है।
प्रॉपर्टी बाजार में कुछ राहत रही
काफी दिनों से मंदी का शिकार रहे प्रॉपर्टी बाजार के लिए नवरात्र राहत भरे रहे। त्योहारी सीजन में लोगों ने करीब 300 रजिस्ट्रियां कराई। हालांकि इस क्षेत्र में भी पहले जैसा बूम दिखाई नहीं दे रहा है। इसके पीछे नोटबंदी सहित अन्य कारण बताए जा रहे हैं।