{"_id":"59ab09844f1c1b1b278b4fa1","slug":"161504381316-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प दिलाएंगे स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प दिलाएंगे स्वयंसेवक
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प दिलाएंगे स्वयंसेवक
सहारनपुर। आरएसएस के मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर ने कहा कि 25 फरवरी को मेरठ में राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए 486 विस्तारक जनपद के गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों को चीनी सामान के बहिष्कार का भी संकल्प दिलाया जाएगा।
शनिवार को देहरादून रोड स्थित आरएसएस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कर्मवीर ने कहा कि मेरठ के जागृति विहार में होने वाले समागम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 10580 गांवों के स्वयंसेवक भागेदारी करेंगे। सभी स्वयंसेवक आरएसएस के गणवेश में रहेंगे। इस समागम में सरसंघचालक मोहन राव भागवत पूरे समय मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को चीनी सामान के बहिष्कार का संकल्प दिलाने के साथ ही पर्यावरण के प्रति भी जागरूक करेंगे। इसमें नदियों के दोनों ओर एक हरित पट्टी विकसित करने की योजना है। जिसके तहत विस्तारक गांव गांव जाकर पौधरोपण भी करेंगे। इस दौरान सह विभाग कार्यवाह राकेश वीर, प्रचार प्रमुख जगदानंद शर्मा, विभाग संघचालक रमेश जैन आदि रहे।