फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अतिक्रमण हटवाने गई नगर निगम की टीम बैरंग लौटी

अतिक्रमण हटवाने गई नगर निगम की टीम बैरंग लौटी

Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने गई नगर निगम की टीम बैरंग लौटी
सहारनपुर। नगर निगम की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाने के लिए पुलिस बल के साथ गई नगर निगम की टीम को भाजपा के नगराध्यक्ष के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ढमोला नदी के किनारे हो रहे अतिक्रमण को ढहाने के लिए नगर निगम की टीम पूरी तैयारी के साथ नदी पर पहुंची। किसी विरोध से निपटने के लिए टीम के साथ आरएएफ तथा जनकपुरी पुलिस भी थी। जैसे ही नगर निगम द्वारा अवैध कब्जा ढहाए जाने की सूचना कब्जा करने वाले व्यक्ति को मिली तो तुरंत ही उसकी हिमायत में भाजपा नगर अध्यक्ष अमित गगनेजा वहां पहुंच गए। भाजपा नगर अध्यक्ष ने नगर निगम की टीम की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। जब टीम ने सख्ती दिखानी शुरू की तो भाजपा नगर अध्यक्ष भड़क उठे। उन्होंने नगरायुुक्त को फोन कर तुरंत टीम को लौटाने के लिए कहा। नगरायुक्त ने भी टीम को लौटने के आदेश दे दिए। जिस पर टीम बैरंग ही लौट गई।
विज्ञापन

इस मामले में नगरायुक्त गौरव वर्मा का कहना है कि नगर निगम की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए टीम गई थी। लेकिन कब्जा धारक ने उसका बैनामा होने की बात कहते हुए दो दिन का समय मांगा है। जिस कारण उन्होंने दो दिन के लिए कार्रवाई रोक दी है। कब्जा करने वाले के पास नक्शा पास कराने का आवेदन भी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमीन तो नगर निगम की ही है। कागज देखने के बाद ही कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed