{"_id":"597cd6b94f1c1b991d8b4737","slug":"161501353657-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों का कार्यकाल पूरा, चुनाव का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों का कार्यकाल पूरा, चुनाव का इंतजार
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिले की तीन नगर निकायों का कार्यकाल रविवार को पूरा हो जाएगा, जबकि सात नगर निकायों का कार्यकाल पहले ही पूरा हो चुका है। इसके साथ जिले की सभी नगर निकायों को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। अब वित्तीय शक्तियां प्रशासन के पास आ गई हैं। ऐसे में अब निकाय चुनाव का इंतजार होने लगा है।
सहारनपुर में बेहट, गंगोह, सरसावा, नकुड़, रामपुर मनिहारान, नानौता, अंबेहटा, देबवंद, तीतरो और चिलकाना निकाय हैं। इसमें गंगोह, सरसावा और नकुड़ के चेयरमैन का कार्यकाल एक सप्ताह पहले समाप्त हो गया। इसके बाद रामपुर, नानौता, बेहट और अंबेहटा का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हुआ है। देवबंद, तीतरो और चिलकाना का कार्यकाल रविवार यानि 30 जुलाई को समाप्त हो जाएगा। इन सभी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वित्तीय शक्तियां प्रशासन के पास आ गई हैं। ऐसे में अब निकाय चुनाव की सुगबुगाहट भी तेज होने लगी है। उधर, कार्यकाल समाप्त होने के बाद सभासद और चेयरमैन पदों के लिए भी दावेदार मैदान में उतरने लगे हैं। एडीएम प्रशासन एसके दूबे ने बताया कि ईओ को विशेष निर्देश जारी किए हैं। अब किसी तरह के काम को मंजूरी देने से बचें। सहारनपुर में 10 नगर निकाय हैं।