फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विकास खंड कार्यालयों पर 27 से लगेगा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी मेला

विकास खंड कार्यालयों पर 27 से लगेगा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी मेला

Fri, 21 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड कार्यालयों पर 27 से लगेगा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी मेला
27 से लगेगा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी मेला
विज्ञापन

सहारनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर विकास खंड कार्यालयों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। ब्लाकवार तीन-तीन दिन तक लगने वाली प्रदर्शनी 27 जुलाई से शुरू होकर 16 सितंबर को संपन्न होगी।
डीएम पीके पांडेय ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाला मेला, प्रदर्शनी में चिकित्सा विभाग, सूचना विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग, खेलकूद विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, संस्कृति विभाग, वन एवं वन्यजीव विभाग, परिवहन विभाग, कृषि विभाग, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विभाग, ऊर्जा विभाग, हथकरघा वस्त्रोद्योग विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं के स्टाल लगाएंगे तथा सभी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी में लोगों को देंगे। विभागों द्वारा जिन लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है उनकी स्वीकृति आदेश, उन्हें उपलब्ध कराई गई धनराशि एवं अन्य लाभ का वितरण मेले में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेले में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण व दवाई का वितरण मौके पर किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी कार्यक्रमों का पर्यवेक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वह निर्धारित समय में नामित विकास खंडों पर अपने-अपने स्टॉल लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विकास खंड में कब लगेगी प्रदर्शनी
विकास खंड साढ़ौली कदीम में 27 से 29 जुलाई तक, मुजफ्फराबाद में 3 से 5 अगस्त तक, गंगोह में 9 से 11 अगस्त तक, नकुड़ में 17 से 19 अगस्त, देवबंद में 21 से 23 अगस्त, नागल में 24 से 26 अगस्त, नानौता में 28 से 30 अगस्त, रामपुर मनिहारान में 1 से 3 सितंबर, पुवांरका में 6 से 8 सितंबर, सरसावा में 11 से 13 सितंबर तक तथा बलियाखेड़ी में 14 से 16 सितंबर तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed