{"_id":"59496bc94f1c1b5c558b46d6","slug":"161497983945-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के तीसरे दिन युवक ट्रेन से कटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के तीसरे दिन युवक ट्रेन से कटा, मौत
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के तीसरे दिन युवक ट्रेन से कटा, मौत
नागल (सहारनपुर) । गांव सधारणसिर में शादी के तीसरे दिन एक युवक का क्षत विक्षत शव गांव खटौली के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। माना जा रहा कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है।
गांव निवासी हरमल के पुत्र 22 वर्षीय सोतिन उर्फ काला की शादी 17 जून को थाना देहात कोतवाली के गांव संता गढ़ निवासी युवती के साथ संपन्न हुई थी। सभी विवाह संस्कार संपन्न हुए थे। दुल्हन के घर पर आने के बाद महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। कुछ मेहमान भी अभी रुके हुए थे। 19 जून की रात युवक, दुल्हन के कमरे में था। रात करीब 12 बजे वह कमरे से निकला और नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सुबह करीब तीन बजे पहाड़पुर व खटौली के बीच युवक का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों के होश उड़ गये। युवक कच्छा बनियान पहने था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शव को गांव में ला कर बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
उधर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। मामला सीधे सीधे आत्महत्या का है। ऐसे में शव को परिजनों को सौंप दिया गया।