फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   16 deaths due to fever in Maheshpur in 15 days

महेशपुर में बुखार से 15 दिन में हुईं 16 मौतें

Thu, 20 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
16 deaths due to fever in Maheshpur in 15 days
बड़गांव (सहारनपुर)। नानौता विकास खंड के गांव महेशपुर में पिछले 15 दिन में बुखार और सांस लेने में दिक्कत के चलते 16 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना के अगले दिन गांव में पहली मौत हुई। इसके बाद आए दिन मौतें होती रहीं। इससे गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि पिछले दो दिनों से गांव में किसी के मरने की सूचना नहीं है। गांव में एक व्यक्ति की मौत कोरोना संक्रमण से भी हुई है।
विज्ञापन

महेशपुर के नव निर्वाचित प्रधान कमल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के बाद से ही लोग गांव में बुखार, टाइफाइड और कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। पहले से बीमार लोगों को समय पर इलाज न मिलने से गांव में मरने वालों की संख्या बढ़ी। बुखार, खासी, सांस लेने में दिक्कत ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हुई है। राजबीर सिंह (50) की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई। ग्रामीण साहब सिंह और विकास कुमार ने बताया कि गांव में पहली मौत बुखार आने के कारण हुई। इसके बाद से गांव में संजय (32), किरनपाल (52), तेजपाल (65), (सुमन 46), रेखा (40), उर्मिला (45), लच्छु (60), राजकुमार (45), विक्रम भगत (50), फूलवती (55), शिक्षा (50), माया (60) की मौत हुई है। इनमें से कुछ को बुखार के साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत आई। अभी भी गांव में बुखार से अनेक लोग पीड़ित हैं। गांव में दो दिन पूर्व एक ही दिन में तीन तीन मौतें हुई थीं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पप्पू उर्फ श्याम सिंह, नकली सिंह, मदन सिंह आदि ने बताया कि गांव में इतनी बड़ी संख्या में मौतें होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक गांव की सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कराने की मांग की है। करीब पांच हजार की आबादी के इस गांव में केवल उप स्वास्थ्य केन्द्र बना हुआ है जिसका बुरा हाल है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कमल सिंह ने इसकी हाल ही में सफाई कराई है। अभी तक इसमें उपले भरे थे और चारों ओर बड़ी बड़ी घास खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आहुति देते हुए हवन कुंड के साथ की गांव की परिक्रमा
ग्राम प्रधान कमल सिंह बताते हैं कि उन्होंने कोरोना महामारी से बचाव के लिए पूरे गांव को सैनिटाइज कराया है। गांव में यज्ञ कराकर सारे गांव की गलियों में उस हवन कुंड की धूनी दी गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अपने घरों के आसपास गंदगी न इकट्ठा होने दें। नियमित रुप से साफ सफाई करें। हर सूरत में मास्क लगाएं और दो गज की दूरी के सामाजिक नियमों का पालन करें। अनावश्यक बाहर न निकले और न ही अपने घेर या बैठकों में लोगों का जमावड़ा करें।
अगर वास्तव में बुखार से लोग मर रहे हैं तो गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर एसीएमओ सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed