{"_id":"5d17ae728ebc3e3c787cfcc3","slug":"156183305417-saharanpur-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक, दो, तीन, चार, बाइक को बना दिया कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक, दो, तीन, चार, बाइक को बना दिया कार
विज्ञापन
सहारनपुर। मोटरसाइकिल पर सवारी करने वाले लोगों को न तो अपनी जान की परवाह है और न ही अपने परिवार की जान की फिक्र। बाइक पर एक दो नहीं बल्कि कार के बराबर चार सवारी बैठाकर चल रहे हैं, जबकि कुछ तो तीन सवारी बैठाने के बाद सामान भी पूरा लाद कर चल रहे हैं। बाइक का संतुलन बिगड़ा तो हादसा होने से नहीं बच सकता।
सहारनपुर में लोग सुधरने को तैयार नहीं है। पुलिस की कार्रवाई की तो परवाह है ही नहीं, अपने परिवार की जान की भी कोई फिक्र नहीं है। एक मोटरसाइकिल पर चार-चार सवारी चल रहे हैं। बाइक को ही कार बना डाला। तीन सवारी लेकर चलने वाले भी कम नहीं। तीन सवारी के साथ भारी सामान भी बाइक पर लादकर चल रहे हैं। एक व्यक्ति हेलमेट लगा रहा है तो अन्य बिना हेलमेट केे ही हैं। जरा भी संतुलन बिगड़ा तो दुर्घटना होने से नहीं बचा जा सकता। अपनी ही नहीं पूरे परिवार की जान को खतरे में डाल रहे हैं। पुलिस कर्मी भी दुपहिया वाहनों पर तीन अथवा चार सवारी लेकर चल रहे लोगों को मुंह फेर रहे हैं। महिलाओं को देखकर तो कार्रवाई करना तो दूर रोकने का प्रयास ी नहीं करते।
कार्रवाई कराई जा रही है : एसपी यातायात
एसपी यातायात अपर्णा गुप्ता का कहना है कि दुपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी लेकर चलना दुर्घटना को दावत देना है। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। चालान भी काटे जा रहे हैं। लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति सचेत रहना चाहिए।