{"_id":"5d17ae6c8ebc3e3ccc2e4e97","slug":"156183304716-saharanpur-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का दौरा : बंद हुए रास्ते तो ठहर गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का दौरा : बंद हुए रास्ते तो ठहर गया शहर
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सड़कों को खाली करा दिया गया। कुछ देर के लिए तो शहर ठहर सा गया। लोगों को जहां के तहां रोक दिया गया। दोपहर में लगभग डेढ़ बजे 43 डिग्री तापमान में धूप में खड़े लोगों की हालत खराब हो गई। एक महिला बेहोश हो गई और एक सिपाही की भी हालत बिगड़ गई। वहीं, मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस को रोक दिया गया। तीमारदारों के मिन्नतें करने के बाद करीब बीस मिनट बाद उसे जाने दिया गया। मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
शनिवार को मुख्यमंत्री दोपहर लगभग सवा बजे पुलिस लाइन से सर्किट हाउस जाने की बजाए सीधे जिला अस्पताल की ओर चले तो सारे रास्ते रोक दिए गए। सिविल लाइन चौकी पर ही वाहनों को रोक दिया गया। हकीकत नगर तिराहे पर, गलियों पर, सदर बाजार कोतवाली के सामने, कचहरी तिराहे पर, विश्वकर्मा चौक पर, अस्पताल चौराहे पर, अंबेडकर चौक पर, दाबकी रोड पर जहां के तहां लोगों को रोका गया। दूसरी ओर मल्हीपुर रोड की ओर से दिल्ली रोड, दिल्ली रोड वाले मोड़, हसनपुर चौक पर और सर्किट हाउस की ओर जाने वाले रास्तों के साथ शुगर मिल चौक पर यातायात को रोक दिया गया था। इससे पूरा शहर ही थम गया।
हकीकत नगर मोड़ पर जाम में लगभग 40 मिनट तक फंसी रजनी नाम की महिला बेहोश हो गई। उसे पास के ही एक क्लीनिक पर ले जाया गया। सदर कोतवाली के सामने रोके गए यातायात में रामपुर मनिहारन से मरीज लेकर आई एंबुलेंस को ही रोक दिया गया। मरीज की हालत देखकर एंबुलेंस चालक एवं तीमारदारों ने पुलिसकर्मियों से काफी मिन्नतें कीं। लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी का हवाला देते हुए एंबुलेंस को निकलने नहीं दिया। इस पर एंबुलेंस चालक ने अधिकारी को फोन कर सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर एंबुलेंस को लगभग बीस मिनट बाद निकाला गया।
विज्ञापन
यही नहीं, जिला अस्पताल में जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश गौतम के हमराह सिपाही सूरजपाल की भी धूप में खड़े हुए अचानक तबियत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनकपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि सूरजपाल को सांस की बीमारी है। इस कारण उसकी तबियत खराब हो गई थी। उसे दवा दिलवा दी गई थी। फिलहाल वह ठीक है।