फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं चल सकी टोडरपुर चीनी मिल

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं चल सकी टोडरपुर चीनी मिल

Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं चल सकी टोडरपुर चीनी मिल
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी क्षेत्र की चीनी मिल पर योगी सरकार के आदेशों का भी कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। आगामी पेराई सत्र को लेकर मिल क्षेत्र में अभी कोई हलचल देखने को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाए जाने का आदेश दिया था। लेकिन शाकंभरी शुगर एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड टोडरपुर के प्रबंधकों पर इनका कोई असर नहीं हुआ। बता दें गत वर्ष क्षेत्र के 356 गांवों के किसानों ने मिल गेट पर लंबे समय तक सांकेतिक एवं आमरण अनशन कर संघर्ष किया। इस दौरान कई बार बुजुर्ग किसानों की हालत बिगड़ी। प्रशासन ने भारी बल प्रयोग कर किसानों को चिकित्सालय में भर्ती करा चिकित्सा मुहैया कराई। बाद में नए मिल प्रबंधन के रूप में कुछ चेहरे सामने आये तथा टोडरपुर एग्रो के नये नाम से मिल संचालन कराए जाने का आश्वासन दिया। नया मिल प्रबंधन लगातार मिल चालू कराने की घोषणा करता रहा, लेकिन सत्र समाप्ति तक भी मिल चालू नहीं कराई जा सकी। सत्र समाप्ति के कुछ दिन बाद ही नए प्रबंधन के सभी कर्मचारी मिल प्रांगण से नदारद ही हो गए। वर्तमान में नए मिल प्रबंधन का कोई भी अधिकारी मिल में उपलब्ध नहीं है। न ही मिल के संबंध में फोन पर कोई बयान देने को तैयार है।
विज्ञापन

वर्तमान में जब अन्य चीनी मिलें अपने क्षेत्रों में गन्ने का सर्वे कराने का कार्य कर रही है तो टोडरपुर मिल के गन्ना विभाग पर लंबे समय से ताले लटके हैं। टोडरपुर एग्रो के गन्ना महाप्रबंधक आरएस ग्रेवाल, उप प्रबंधक बिष्ट, मिल महाप्रबंधक पवन सिंह ढींगरा सहित कोई भी मिल अधिकारी आगामी सत्र में मिल चलाये जाने को लेकर फोन पर भी किसी भी तरह का बयान देने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान चौ. रामपाल सिंह, दर्शनलाल काम्बोज, बिरमपाल सिंह, शंभूराम, चमेल सिंह सैनी, रणवीर सिंह, नारायण सिंह, शिकलचंद, सुरेशपाल, योगेंद्र सिंह, पद्म प्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा, गन्ना समिति बेहट के पूर्व चेयरमैन चौ. ताहिर, हाजी मुकर्रम, हाजी खुर्शीद, आमिर चौहान, आकिल आदि का कहना है कि क्षेत्र के विकास के लिए मिल को चालू कराया जाना आवश्यक है। किसानों को सूबे के मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि जनपद आगमन पर वे क्षेत्र की इस समस्या से निजात दिलाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed