फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीएम की अगवानी में पुलिस लाइन पहुंचे भाजपाई

सीएम की अगवानी में पुलिस लाइन पहुंचे भाजपाई

Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीएम की अगवानी में पुलिस लाइन पहुंचे भाजपाई
सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर दोपहर 1.05 बजे पुलिस लाइन के मैदान में उतरा। कृषि मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने हेलीपैड पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मैदान में ही सलामी दी गई। जहां से मुख्यमंत्री सीधे जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सुबह से ही मैदान की घेराबंदी की गई थी। डॉग स्क्वाड की टीम ने मैदान का निरीक्षण कर रिपोर्ट दे दी। जिसके बाद मैदान पर पहरा लगा दिया गया। आईजी शरद सचान, एसएसपी दिनेश कुमार मैदान के बाहर पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी समझाते रहे और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 1.05 बजे सरसावा से हेलीकाप्टर पुलिस लाइन के मैदान पर उतरा। मुख्यमंत्री की अगवानी करने के लिए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक देवेंद्र निम, मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, देवबंद विधायक कुंवर बृजेश, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष बिजेेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य भाजपा नेता हेलीपैड पर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद पुलिस ने सलामी गारद दी। मुख्यमंत्री लगभग पांच मिनट तक पुलिस लाइन में रहे। सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाड़ी में बैठकर काफिले के साथ सीधे जिला अस्पताल की ओर रवाना हो गए। पुलिस लाइन से निकलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- ऐन वक्त पर बदला कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहले पुलिस लाइन से सीधे सर्किट हाउस पहुंचना था, वहां समीक्षा बैठक करने के बाद अपराह्न तीन बजे से चार बजे तक स्थलीय निरीक्षण किया जाना था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐन मौके पर कार्यक्रम बदल दिया और सीधे जिला अस्पताल पहुंच गए और वहां से तुरंत ही गोशाला के लिए रवाना हो गए। जिससे अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि दोनों ही स्थानों की तैयारी पहले से ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed