फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अन्य जिलों में स्थानांतरण से फार्मासिस्टों में हड़कंप

अन्य जिलों में स्थानांतरण से फार्मासिस्टों में हड़कंप

Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अन्य जिलों में स्थानांतरण से फार्मासिस्टों में हड़कंप
अन्य जिलों में स्थानांतरण से फार्मासिस्टों में हड़कंप
विज्ञापन

सहारनपुर। वार्षिक स्थानांतरण नीति 2019-20 के तहत जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात 32 फार्मासिस्ट का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है। इसके बाद से फार्मासिस्टों में हड़कंप की स्थिति है। इनमें से अनेक फार्मासिस्ट कई वर्षों से यहीं जमे हैं। कुछ ने स्थानांतरण रुकवाने की जुगत लगानी शुरू कर दी है।

बता दें कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के महानिदेशक की ओर से 28 जून को स्थानांतरण संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। जिन फार्मासिस्ट का स्थानांतरण किया गया है। उनमें आठ सीनियर फार्मासिस्ट हैं, जो एसबीडी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के हैं। इनमें मुकेश अरोड़ा, पीएस चौहान, एसएस असवाल, शिशुपाल नेगी, हरपाल, अनिल पंवार, अनिता पुरी, सूर्यकांत अवस्थी शामिल हैं। इनके अलावा 24 फार्मासिस्ट जिले की सीएचसी और पीएचसी के हैं। यहां के फार्मेसिस्टों का स्थानांतरण लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, प्रयागराज, शाहजहांपुर, मेरठ, बदायूं, हरदोई, बुलंदशहर और मथुरा में किए गए हैं। वर्षों से सहारनपुर में जमे अनेक फार्मासिस्ट स्थानांतरण को लेकर परेशान हैं। उधर, सीएमएस डॉक्टर एसके वार्ष्णेय ने भी स्थानांतरण की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed