{"_id":"5d1271a88ebc3e3cca07aba9","slug":"15614898146-saharanpur-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में गन्ना क्षेत्रफल घटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में गन्ना क्षेत्रफल घटने की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गन्ना क्षेत्रफल घटने की आशंका
सहारनपुर। जिले में इस बार गन्ने का रकबा घटने की आशंका है। गन्ना विभाग की ओर से कराए गए सैंपल सर्वे की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। जिले के 111 गांव में कराए गए सर्वे में गत वर्ष की तुलना में इस बार गन्ना क्षेत्रफल में 2.631 प्रतिशत की कमी आई है। विभाग का मानना है कि इसकी वजह जिले में पोपलर का दोबारा से लगना और बिडवी और टोडरपुर चीनी मिल का न चलना है। जिले में पिछले सीजन में एक लाख पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती थी।
जिले के किसानों का गन्ने की खेती के प्रति रुझान में कमी आने लगी है। गन्ना विभाग के सैंपल सर्वे के आंकडों के अनुसार यह स्थिति सामने आई है। 111 गांव में कराए गए सैंपल सर्वे के मुताबिक जिले के आठ गन्ना विकास परिषद क्षेत्रों में से चार में गन्ने का रकबा कम हुआ है जबकि चार में बढ़ा है। गांगनौली, देवबंद, सरसावा और गागलहेडी क्षेत्रों में गन्ना रकबे में गत वर्ष की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, शेरमऊ, सहारनपुर, टोडरपुर और नानौता परिषदों के क्षेत्र में गन्ना क्षेत्रफल में कमी दर्ज की गई।
यदि गन्ने का रकबा घटा तो मिलों में गन्ने के लिए मारामारी मचेगी। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले के किसानों में पोपलर के प्रति रुझान बढ़ा है और बिडवी एवं टोडरपुर शुगर मिल के नहीं चलने से भी उन क्षेत्र में गन्ना बुआई कम हुई है। अभी गन्ना सर्वे चल रहा है, उसके बाद ही गन्ना रकबे की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सैंपल सर्वे में गन्ना क्षेत्रफल की स्थिति हेक्टेयर में---
गन्ना विकास परिषद------- पिछला सीजन--------मौजूदा सीजन
गांगनौली----------------------1048.820-----------1082.373
शेरमऊ------------------------1113.752-------------914.123
देवबंद-------------------------2882.990------------2921.980
सरसावा------------------------1018.896------------1033.718
सहारनपुर----------------------409.540-------------320.292
टोडरपुर-------------------------654.916------------579.050
गागलहेडी----------------------1081.181-----------1115.401
नानौता-------------------------1171.000-----------1167.360
योग-----------------------------9381.095-----------9134.297
------------------------------
गन्ना विभाग के सैंपल सर्वे के आंकड़ों के अनुसार
-----------------------------