फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दून हाईवे पर घंटों रहा जाम, यात्री बेहाल

दून हाईवे पर घंटों रहा जाम, यात्री बेहाल

Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
दून हाईवे पर घंटों रहा जाम, यात्री बेहाल
छुटमलपुर। शनिवार को दून हाईवे फिर जाम लग गया। कसबे में पिछले दस दिन से लगातार हाईवे पर जाम लग रहा है। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। उमस भरी प्रचंड गरमी में वाहनों में बैठे लोग जाम में फंसने के बाद बेहाल रहे। शाम के वक्त करीब साढ़े चार बजे कसबे में दून हाईवे और रुड़की पंचकुला हाईवे पर जाम लग गया। रात आठ बजे तक जाम में वाहन फंसे थे। एक बार जाम लगने के बाद कसबा पूरी तरह जाम की गिरफ्त में आ जाता है। जाम लगने के बाद चार से पांच लेन तक वाहनों की सड़क पर रेंग कर चली। दो से तीन किमी की दूरी को तय करने में वाहनों को आधा से पौना घंटा तक लग गया। जून की छुट्टियां शुरू होते ही सड़कों पर उमड़ने वाले टूरिस्टों के वाहनों के रेले को व्यवस्थित करने में पुलिस को भी पसीने छूट रहे हैं। पुलिस यातायात व्यवस्था को कसबे में सुचारु नहीं कर पा रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि तिराहों पर नियमित रुप से पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं हो रही है। जाम लगने के के बाद ही थाने से पुलिसकर्मी कसबे की दौड़ लगाते हैं।
विज्ञापन

उधर बिहारीगढ़ क्षेत्र में भी दून हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डांट मंदिर से पहले एक मोड़ पर डंपर खराब होने के बाद दिन भर जाम लगा रहा। यहां मार्ग वनवे होने के कारण वाहनों को रेंग कर निकलना पड़ा। शनिवार की सुबह डाट मंदिर से पहले एक मोड़ पर डंपर के खराब हो गया। इसके बाद यहां मार्ग वन वे हो गया। थाना पुलिस दिन भर जाम खुलवाने का प्रयास करती रही लेकिन वाहनों की अधिकता होने के कारण दिन भर इस मार्ग पर यात्री जाम से जूझते रहे। देर शाम तक डंपर नहीं हट सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed