{"_id":"5cfc092abdec2207322648c5","slug":"156002128320-saharanpur-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके पर आबकारी टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेके पर आबकारी टीम का छापा
विज्ञापन
शराब के ठेके पर आबकारी टीम का छापा
रामपुर मनिहारान। प्रदेश सरकार द्वारा शराब के ठेकों को सुबह दस बजे खोले जाने के आदेश है, लेकिन प्रदेश सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए सुबह से ही शराब की दुकानों को खोला जा रहा है। इसे लेकर आबकारी विभाग की टीम ने दिल्ली रोड स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी कर चालान की कार्रवाई की।
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर शोभित कुमार, कांस्टेबल रावदीप, रविंद्र कुमार आदि की टीम सुबह आठ बजे रामपुर मनिहारान दिल्ली रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे, तो उन्हें दुकान खुली पाई। इंस्पेक्टर शोभित कुमार ने बताया कि शराब की दुकानों को खोलने का समय सुबह दस बजे है। उन्होंने बताया कि शराब की दुकान पर चालान की कार्रवाई की गई है। इस्लामनगर रोड स्थित देशी शराब का ठेका बंद मिला। उन्होंने शराब ठेकों पर सेल्समैनों को सख्त हिदायत दी, कि यदि शासनादेशों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।