फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ठेका खत्म, गंदगी का का राज, अफसर बेपरवाह

ठेका खत्म, गंदगी का का राज, अफसर बेपरवाह

Sun, 09 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ठेका खत्म, गंदगी का का राज, अफसर बेपरवाह
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। स्टेशन पर फैली गंदगी से उठ रही दुर्गंध, मक्खियों से यात्रियों में बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है। प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर तक में गंदगी फैली है। तीन माह से स्टेशन की सफाई नहीं हो पा रही है। सफाई को लेकर अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सहरनपुर रेलवे स्टेशन ए श्रेणी के स्टेशनों में शुमार है, साथ ही देश के सबसे अधिक संवेदनशील स्टेशनों में भी शामिल है। सहारनपुर स्टेशन से रोजाना लगभग 25 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। पूरे देश के शहरों के लिए सहारनपुर से होकर ट्रेनें गुजरतीं हैं, लेकिन स्टेशन की व्यवस्था को लेकर अधिकारी कतई गंभीर नहीं हैं। सहारनपुर रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। स्टेशन की सफाई का ठेका 18 मार्च 2019 को समाप्त हो गया था। उसके बाद से प्लेटफार्मों पर गंदगी फैली है। प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। भीषण गर्मी में यह कूड़ा सड़ रहा है और दुर्गंध उठ रही है, साथ ही मक्खियां भी बढ़ रहीं हैं। जिससे स्टेशन पर यात्रियों का खड़े रह पाना भी मुश्किल हो गया है। सिर्फ प्लेटफार्म ही नहीं स्टेशन परिसर में भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

खुला खाना और मक्खियों का प्रकोप फैला सकता है बीमारी
प्लेटफार्म पर खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगे हुए हैं, खाना खुला परोसा जा रहा है। आसपास फैले एवं सड़ रहे कूड़े पर बैठ रहीं मक्खियां गंदगी को खाने तक पहुंचा रहीं हैं। इसी खाने को यात्रियों तक पहुंचाया जा रहा है। जिससे कभी भी बीमारी फैल सकती है, लेकिन अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
-- सफाई की कोई व्यवस्था नहीं
स्टेशन पर सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। तीन माह पूर्व खत्म हुए सफाई के ठेके को अभी तक नहीं छोड़ा गया है। जबकि ठेका वित्तीय वर्ष के लिए ही छोड़ा जाता है। इस वित्तीय वर्ष के दो माह तो बीत चुके हैं, जबकि ठेका मार्च के दूसरे सप्ताह में ही समाप्त हो गया था। प्लेटफार्म पर स्टॉल एवं रेहड़ी लगाने वाले कुछ हद तक अपने आसपास के कूड़े को एकत्रित कर रहे हैं, लेकिन नियमित सफाई नहीं हो पा रही है।

ठेके की प्रक्रिया चल रही है : एसएस
सहारनपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि प्लेटफार्म साफ रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। ठेका मार्च में समाप्त हो चुका है। नए ठेके की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही ठेका छोड़ दिया जाएगा और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed