फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेनों में खाद्य पदार्थ बेच रहे युवकों को पकड़ने पर भड़के ठेकेदार

ट्रेनों में खाद्य पदार्थ बेच रहे युवकों को पकड़ने पर भड़के ठेकेदार

Wed, 05 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में खाद्य पदार्थ बेच रहे युवकों को पकड़ने पर भड़के ठेकेदार
ट्रेनों में खाद्य पदार्थ बेच रहे युवकों को पकड़ने पर भड़के ठेकेदार
विज्ञापन

सहारनपुर। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में पहुंचकर अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेच रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की, तो वेंडर भड़क उठे। वेंडरों ने रेलवे स्टेशन पर स्टॉल भी बंद कर दिए और हड़ताल कर दी। आरपीएफ कर्मियों पर वेंडरों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। ठेकेदारों ने सीएमआई (कॉमर्शियल मेडिकल इंस्पेक्टर) को पत्र भेजकर शिकायत की है।
आरपीएफ के अफसरों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर वेंडर अपने स्टॉल से ही सामान की बिक्री कर सकते हैं, जबकि इसका उल्लंघन हो रहा है और रेलवे लाइन के सहारे लगी पाइप लाइन पर चढ़कर अथवा अन्य रास्ते से ट्रेनों तक पहुंचकर युवकों द्वारा खाद्य सामग्री बेची जा रही है, जो नियम विरुद्ध है। इसी के चलते अभियान चलाया। मंगलवार शाम पांच युवकों को पकड़ा, जबकि चार युवकों को बुधवार सुबह पकड़ लिया। उधर, युवकों के पकड़े जाने से स्टॉल लगाने वाले वेंडर भड़क गए। रेलवे स्टेशन के सभी स्टॉल, रेहड़ियां बंद कर दीं। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि आरपीएफ द्वारा अधिकृत वेंडरों का भी चालान किया जा रहा है। उनमें मेडिकल सर्टिफिकेट सीज किए जा रहे हैं। ठेकेदारों एवं वेंडरों के साथ अभद्रता की जा रही है। आरपीएफ द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न से परेशान होकर कई वेंडर काम छोड़कर भी चले गए हैं। ठेकेदारों ने हड़ताल कर रेलवे के सीएमआई को शिकायत पत्र सौंपा।
विज्ञापन

------
सिर्फ स्टॉल और रेहड़ी पर ही खाद्य सामग्री बेचने की अनुमति : योगेश
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा हड़ताल कर गलत तरीके से खाद्य पदार्थ बेचने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। ट्रेनों में, पटरियों पर अथवा प्लेटफार्म पर ट्रेन के पास जाकर खाद्य पदार्थ बेचने के लिए कोई भी अधिकृत नहीं है। रेहड़ी और स्टॉल पर ही खाद्य पदार्थ बेचने की अनुमति है। गलत तरीके से खाद्य पदार्थ बेचने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed