फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कचरा प्रबंधन पर गुप्ता बंधुओं ने जताई काम की इच्छा

कचरा प्रबंधन पर गुप्ता बंधुओं ने जताई काम की इच्छा

Wed, 05 Jun 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन पर गुप्ता बंधुओं ने जताई काम की इच्छा
कचरा प्रबंधन पर गुप्ता बंधुओं ने जताई काम की इच्छा
विज्ञापन

सहारनपुर। एनआरआई गुप्ता बंधु सहारनपुर के कचरा प्रबंधन पर अत्याधुनिक प्लांट लगा सकते हैं। इस संबंध में नगरायुक्त के साथ उनकी बात भी चल रही है। मगर नगरायुक्त ने पहले कंपनी की प्रेजेंटेशन कराने की मांग रखी है, जिससे पूरी तकनीक को समझा जा सके। इसके बाद ही प्लांट लगाने पर निर्णय होगा।
नगर निगम ने पिछले दिनों अपील की थी कि जो भी लोग सहारनपुर से ताल्लुक रखते हैं और सहारनपुर के लिए कुछ करना चाहते हैं तो नगर निगम उनका स्वागत करता है। चूंकि कचरा प्रबंधन शहर की बड़ी समस्याओं में से एक है। ऐसे में एनआरआई गुप्ता बंधुओं ने सहारनपुर के कचरे की समस्या को दूर करने के लिए अपनी ओर से प्लांट लगाने की इच्छा व्यक्त की है। इस संबंध में उनकी नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ बात भी हुई है। उन्होंने कचरे के प्रबंधन में आधुनिकतम तकनीक इस्तेमाल करने की बात कही है। नगरायुक्त ने उनसे कंपनी की प्रेजेंटेशन कराने की मांग रखी है, जिससे पूरे प्रोजेक्ट को समझा जा सके। प्रेजेंटेशन के बाद ही नगर निगम प्रोजेक्ट पर मुहर लगाएगा। उधर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी वार्ता हुई है। मगर वह पहले प्रेजेंटेशन देखना चाहते हैं। नगरायुक्त का कहना है कि उनकी अपील प्रत्येक सहारनपुरवासी से है। यदि कोई व्यक्ति सहारनपुर के विकास के लिए अपनी ओर से कुछ करना चाहता है तो नगर निगम उससे वार्ता करने को तैयार है।
विज्ञापन

-----------
जो बनेगा, सहारनपुर के लिए करेंगे: अजय गुप्ता
बुधवार को सहारनपुर में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष जावेद साबरी के आवास पर ईद मिलन कार्यक्रम में शामिल होने एनआरआई अजय गुप्ता ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों के साथ बात चल रही है, जिसमें निगम अफसरों ने कचरा प्रबंधन प्लांट लगाने की बात रखी है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर उनका गृह जनपद है, जिसके लिए कुछ करने की इच्छा उनके मन में है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि उनसे जो भी बन सकेगा, सहारनपुर के लिए करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed