{"_id":"5cf6c3f5bdec220779076698","slug":"155967588818-saharanpur-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू हुआ पुल खुमरान, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालू हुआ पुल खुमरान, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालू हुआ पुल खुमरान, लोगों को मिली राहत
सहारनपुर। लोक निर्माण विभाग ने पुराने शहर का नया खुमरान पुल तैयार होने पर ट्रायल के तौर पर आवाजाही शुरू करा दी है, जिससे लोगों को राहत मिली है। इस पुल के जरिए बड़े इलाके का यातायात संचालित होता है। नवंबर माह में पुराना पुल तोड़ा गया था, लेकिन निर्माण के दौरान सरियों का जाल गिरने की वजह से दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हुई थी, जिससे पुल निर्माण कार्य में देरी हुई।
पुराने शहर का खुमरान पुल जर्जर हो गया था, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने का खतरा बना था। लोगों की मांग थी कि पुल को नया और चौड़ाकर बनाया जाए। पिछले वर्ष सिंतबर माह में तत्कालीन मंडलायुक्त ने पुल खुमरान का निरीक्षण कर नए पुल का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। बीते वर्ष नवंबर माह में लोक निर्माण विभाग ने रातोंरात पुल तो ध्वस्त कर दिया था। इसके पश्चात नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। कुछ दिनों बाद ही निर्माण कार्य के दौरान सरियों जाल गिर जाने की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई थी, तब पुल का निर्माण कार्य रुक गया था। इस मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जनवरी में दोबारा पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। सोमवार को पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को पुल चालू कर दिया, जिससे लोगों को राहत मिलने के साथ जाम की समस्या से निजात मिली। मगर, विभाग ने अभी पुल का लिंटर नहीं खोला है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहित कुमार का कहना है कि पुल की टेस्टिंग की जा रही है। लिंटर 28 दिन में खोला जाता है। अभी लिंटर डले 21 दिन हुए हैं। विभाग पुल की टेस्टिंग कर रहा है। सात दिन बाद लिंटर भी खोल दिया जाएगा।