फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए जनजागरण जरूरी: टंडन

पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए जनजागरण जरूरी: टंडन

Wed, 05 Jun 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए जनजागरण जरूरी: टंडन
पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए जनजागरण जरूरी: टंडन
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए जनजागरण होना जरूरी है।

मंगलवार को रेलवे रोड स्थित एक सभागार में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री संजय भसीन, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गर्ग एवं व्यापार मंडल जिला पर्यावरण समिति के संयोजक कमल गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को कम करने और वनों के कटान को रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण कम करने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना चाहिए। वृक्ष वातावरण के सच्चे मित्र हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत वर्षा ऋतु में ग्रीन सहारनपुर क्लीन सहारनपुर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कमल गुप्ता, मेजर एसके सूरी, रमेश अरोड़ा, रमेश डाबर, जीएस बब्बर, मुरली खन्ना, राजीव अग्रवाल, कृष्ण लाल मिड्ढा, संजीव सचदेवा, बलदेव राज खुंगर, नवीन आनन्द, गणेशी लाल, अनुभव नागपाल, सुनील मखीजा, प्रवीन चादना, पंकज गर्ग, महेश सेठ, रवि टंडन, विक्रम कपूर आदि शामिल रहे। उधर, हैप्पी पीपुल फाउंडेशन के फाउंडर डॉक्टर शीशपाल सिंह चौहान ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि मनुष्य को जिंदा रहने के लिए वातावरण को साफ सुथरा रखना होगा। उन्होंने इसके लिए बड़ी संख्या में पौधरोपण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए बुधवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed