फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिलाधिकारी ने किया ईदगाह का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया ईदगाह का निरीक्षण

Wed, 05 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किया ईदगाह का निरीक्षण
ईदगाह पर तैयारियां देखने पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार ने मंगलवार को ईदगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने ईद की तैयारियों एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंगलवार को अंबाला रोड स्थित ईदगाह का निरीक्षण करने के दौरान जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था, बिजली आदि का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि ईदगाह के आसपास की सड़क पर कहीं पर भी गड्ढे नहीं होने चाहिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई एवं बिजली विभाग अधिकारियों को बिजली की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमाज के वक्त पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहना चाहिए। ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। उन्होंने यातायात सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। जिससे नमाजियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। उन्होंने साफ-सफाई के साथ साथ चूने के छिड़काव एवं पानी की व्यवस्था के लिये भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसपी सिटी विनीत भटनागर के साथ ही नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग के अधिकारी, नायब शहर काजी नदीम अख्तर, शाहिद जुबैरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- व्यवस्था बनाने में जुटेंगे वार्डन
सहारनपुर। ईद के मद्देनजर होने वाले रूट डायवर्जन के दौरान ट्रैफिक वार्डन भी व्यवस्था बनाने में जुटेंगे। मंगलवार को ट्रैफिक वार्डनों की बैठक हुई, जिसमें चीफ वार्डन डाक्टर योगेंद्र दुधेरा ने बताया कि महानगर में वार्डन ड्यूटी पर रहेंगे। सबसे पहले जामा मस्जिद की नमाज अदा होने और फिर ईदगाह, कुतुबशेर चौक, कल्पना चौक, फायर स्टेशन चौक, घंटाघर आदि चौराहों पर पुलिस के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे। बैठक में डिप्टी चीफ वार्डन राजन जोशी, कौशल्या रानी, किरन वर्मा, दीपक कश्यप, राजू पांडे, रामगोपाल तोमर, अखलाक, विशाल गुंबर, उमश तेगवाल, प्रवीण कुमार, मुर्तजा प्रधान, मुस्तकीम, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed