{"_id":"5cf6c14cbdec2207786baba0","slug":"155967520719-saharanpur-news31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन के विजेता सम्मानित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन के विजेता सम्मानित किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी मैराथन के विजेता सम्मानित किए
सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की ओर से मंगलवार सुबह मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
शिवाजीनगर स्थित सर्किल आफिस से मंगलवार सुबह पांच बजे सर्किल हेड ओमप्रकाश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन को रवाना किया। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयास करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। आम जनजीवन में रोजमर्रा के दौरान किए जाने वाले कार्यों में भी पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखा जा सकता है। बैंक कर्मियों से आह्वान किया गया कि सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी बढ़ाएं। सर्किल आफिस से शुरू होकर मिनी मैराथन दिल्ली रोड से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहे से वापस सर्किल आफिस पर पहुंचकर संपन्न हुई। मिनी मैराथन के तीन विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सौरभ, अरुण वशिष्ठ, विधुशेखर शर्मा, निशिकांत, संजय शर्मा, ईश कुमार सखूजा, सोनू तिवारी, प्रदीप गुप्ता, शांति स्वरूप अरोड़ा, राजेश अरोडा, रामगोपाल शर्मा, विक्रम गुप्ता, अरुण अग्रवाल और अजित सिंह आदि मौजूद रहे।