{"_id":"5cf6c148bdec22074c264085","slug":"155967520419-saharanpur-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर। सोमवार की रात कस्बे में दून हाईवे पर शार्ट सर्किट होने से आग लगने पर चलती कार आग का गोला बन गई। गारमेंट व्यापारी और उसके चालक ने कार से निकल अपनी जान बचाई। इसके बाद मिट्टी और पानी की मदद से आग पर काबु पाया जा सका। इस दौरान हाइवे पर जाम लग गया।
छुटमलपुर की पंजाबी कालोनी निवासी भारत भूषण ग्रोवर रेडीमेड गारमेंट के व्यापारी हैं। सोमवार को वह साप्ताहिक अवकाश के दौरान अपनी कार संख्या यूके 07 बीएफ 6789 से पार्टियों से मिलने देहरादून गए थे। कार को उनका चालक अरविंद कश्यप चला रहा था। रात नौ बजे जब वे कस्बे में घास मंडी तिराहे पर पहुंचे तो अचानक कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा। राह चलते लोगों ने शोर मचा कर उन्हें बताया तो वे आनन-फानन में नीचे उतरे तब तक कार आग का गोला बन चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पानी और मिट्टी की मदद से आग पर काबु पाया। हाइवे पर चलती कार में आग लगने की घटना से करीब आधा घंटा तक मार्ग अवरुध रहा। इस दौरान दोनो तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई।