{"_id":"5cf6c142bdec22073c2c94f1","slug":"155967519715-saharanpur-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुतों ने आंगन में खेल रही बच्ची पर किया हमला, लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुतों ने आंगन में खेल रही बच्ची पर किया हमला, लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवारा कुत्तों ने आंगन में खेल रही बच्ची पर किया हमला, लहूलुहान
परिजनों और ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया, बच्ची की हालत गंभीर, रेफर
लखनौती(सहारनपुर)। आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के आंगन में खेल रही बच्ची पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए परिजनों ने लाठी डंडे लेकर कुत्तों को दौड़ा कर बच्ची को बमुश्किल उनके चंगुल से बचाया। घायल बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की है। गांव कुतुबखेड़ी निवासी कमल के घर में अचानक आवारा कुत्तों का झुंड घुस गया। वहां खेल रही कमल की पांच वर्षीय बेटी को घेरकर कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची ने उनके चंगुल से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन आवारा कुत्तों का झुंड बच्ची को खींचकर घर के बाहर ले गया और नीचे जमीन पर गिरा दिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उसे बचाने के लिए दौड़ पडे़, लेकिन कुत्ते उन पर भी गुर्राए। परिजनों के शोर मचाने पर पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर कमल के घर की ओर दौड़ पडे़। जब तक ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़कर बच्ची को बचाया, तब तक कुत्तों ने बच्ची को नोचकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था। परिजन घायल बच्ची को लेकर गंगोह सीएचसी पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें कि इसी गांव में एक पखवाडे़ पूर्व भी आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे अर्नव पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया था।
----
आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग
गांव कुतुबखेड़ी के ग्रामीण अभी तक अर्नव की मौत को भूले भी न थे कि मंगलवार को एक बार फिर ऐसी ही घटना होने से बच गई। कई बार मांग करने के बाद भी शासन प्रशासन की नींद नहीं टूटी। ऐसे में ग्रामीणों को अपने बच्चों की सुरक्षा का भय सताने लगा है। पूर्व प्रधान नूर हसन, श्यामवीर, कमल आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। नकुड़ एसडीएम शिव नारायण शर्मा का कहना है कि मामला गंभीर है समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।