{"_id":"5cf6c076bdec2207532a75e4","slug":"155967499316-saharanpur-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया
सहारनपुर। थाना क्षेत्र के गांव बेरीजमा में आठ वर्षीय बच्चे की अपहरण एवं हत्या के मामले में परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार आत्मदाह कर लेगा।
गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बेरीजमा में 20 मार्च को शाहिद के आठ वर्षीय बच्चे साहिल की बदमाशों ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोप में गांव के ही अहसान को गिरफ्तार कर लिया था। शाहिद गांव के कुछ लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। शाहिद ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस को इसकी जानकारी भी है। लेकिन पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि आरोपी उसे और उसके परिवार को बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शाहिद ने नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग की। शाहिद ने कहा कि शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो परिवार समेत आत्मदाह कर लेगा।