{"_id":"5ce59635bdec22073073e56b","slug":"155855012013-saharanpur-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पेपर मिल रोड के निकट रेलवे लाइन पर मंगलवार शाम दिल्ली की ओर से आ रही सुपर एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद कर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।
मंगलवार शाम पेपर मिल रोड पर रेलवे ट्रैक के निकट एक युवक काफी समय से घूम रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग सात बजे दिल्ली की ओर से सुपर एक्सप्रेस ट्रेन आई। जैसे ही वह पेपर मिल रोड फाटक के निकट पहुंची अचानक वहां घूम रहे युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शनाख्त अंकित रस्तोगी (32 वर्ष) पुत्र सुनील रस्तोगी निवासी प्रताप नगर, मंडी कोतवाली के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को बताया कि अंकित मानसिक रूप से बीमार था। वह घर से कहीं भी चला जाता था। इसी परिस्थिति में अंकित ट्रेन के सामने कूद गया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।