फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का गठन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का गठन

Thu, 23 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का गठन
अंबेहटा (सहारनपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्र संसद का गठन किया गया, जिसमें 1100 छात्रों ने अपने मतों का प्रयोग कर 50 सांसदों का चुनाव किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष पवन सैनी व प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संसद के गठन के उपरांत प्रधानाचार्य रघुनाथ सिंह चौहान ने लोकतंत्र के महत्व को समझाते हुए कहा, कि जिस प्रकार लोकतंत्रीय प्रणाली द्वारा हमारे देश की शासन व्यवस्था का कार्य करती है। ठीक उसी प्रकार विद्यालय में भी छात्र संसद का गठन किया जाता है, जिससे विद्यालय के छात्रों में भी विद्यालय व समाज के विभिन्न कार्यों को मिलजुल कर करने की प्रेरणा मिल सकें और छात्रों में नेतृत्व गुणों का विकास हो तथा छात्र भविष्य के लिए आदर्श नागरिक बनकर देश की सेवा कर सकें। उन्होंने आगे कहा, कि संसद ही हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है। अत: उसकी गरिमा को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। छात्र संसद के लिए 1100 छात्र-छात्राओं ने अपने मतों का प्रयोग कर प्रत्येक कक्षा से दो-दो सांसदों को चुना, जिनमें प्रियांशु धीमान को प्रधान मंत्री, आर्यवीर त्यागी को सेनापति व प्रिंस घीमान, रितिक कुमार, हर्ष, जयदीप, अविनाश गुप्ता, अभिजीत वर्मा, जसकरण आदि छात्रों को मंत्री चुना गया। इस अवसर पर प्रबंधक गौरव मित्तल, सरदार कश्मीर सिंह, वेदभूषण गुप्ता, राजकुमार खुराना आदि अध्यापकों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed