{"_id":"5ce59625bdec2207014a12fc","slug":"15585501041-saharanpur-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैव विविधता के संरक्षण को जन सहभागिता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैव विविधता के संरक्षण को जन सहभागिता जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। सीबीएस गुरुकुल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग सहारनपुर के क्षेत्रीय निदेशक वीके जैन ने छात्र-छात्राओं को जैव विविधता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैव विविधता के संरक्षण के लिए जन सहभागिता जरूरी है।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वीके जैन ने पर्यावरण को बनाए रखने एवं इसके संरक्षण के लिए विद्यालय को वन विभाग की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही बच्चों को विलुप्त होने वाले पशु पक्षियों, पेड़ पौधों आदि को संरक्षित रखने की जानकारी प्रदान की। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विजय सिंह ने सहभागिता करने वाले बच्चों को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी अरुण कुमार, वन दरोगा विक्रम सिंह यादव, बिशन सिंह, राम खिलाड़ी, वन रक्षक प्रेम शंकर तिवारी, दुर्गेश कुमार, देवेंद्र दत्त, शशिकांत, बृजपाल तथा वन विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक दीपक यादव ने पौधरोपण की शपथ दिलाई तथा पांच सौ पौधे रोपने का संकल्प लिया। नीलम यादव, सतवंत, प्रवीण, अरुण, अनुराग, सोनू, रीना, टीना, चांदनी, संजय, मदन, कंवर, अश्वनी, सलौनी, फरीन आदि उपस्थित रहे।