{"_id":"5ce5961cbdec2207626c4cc2","slug":"155855009617-saharanpur-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिवसीय शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने लिए विभिन्न् प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिवसीय शिविर में एनसीसी कैडेट्स ने लिए विभिन्न् प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव जड़ौदा पांडा के बीएनडी इंटर कॉलेज में दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन बुधवार को 83 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने शिविर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर आग पर काबू पाना, फायर फाइटिंग, चरित्र निर्माण के लिए टाइम मैनेजमेंट, खेलकूद, योग आदि के गुर सीखे।
कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार नारायण एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट रणजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कैडेट्स को रायफल खोलना एवं जोड़ना व युद्ध की कलां को बारीकियों को समझाया और ड्रिल फायरिंग में अपनी उपस्थिति में प्रशिक्षण दिलाया। कैंप एजूटैंट कैप्टन सुशील कुमार त्यागी ने एनसीसी कैडेट्स को उनके जीवन और चरित्र निर्माण के लिए टाइम मैनेजमेंट पर विशेष व्याख्यान दिया। तृतीय एनसीसी अधिकारी मोनिका सैनी एवं लैफ्टिनेंट मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से कैंप प्रशिक्षण के दौरान सर्वंागिण विकास हेतु सेना के सामान्य प्रशिक्षण, खेलकूद, योगा एवं अनुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ट्रेनिंग एरिया में देवबंद फायर स्टेशन से आए प्रतीश कुमार व लेफ्टिनेेंट दुर्गेश राजमोहन ने फायर फाइटिंग के बारे में एनसीसी कैडेट्स को अनेक जानकारी दी तथा आग लगने से बचाव व उस पर काबू पाने के लिए तरह-तरह की तकनीकियों के बारे में अवगत कराया गया। इस मौके पर सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह थापा, राजेंद्र सिंह थापा, छविलाल, सूबेदार विजय सिंह, नायब सूबेदार जसविंद्र सिंह, एमएम गुरंग, सुशील वर्मा, आरएस रावत, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।