फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मंडलायुक्त ने किया रजबहा का निरीक्षण

मंडलायुक्त ने किया रजबहा का निरीक्षण

Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने किया रजबहा का निरीक्षण
सहारनपुर। 28 मई को मनाए जाने वाले जलोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। पांवधोई नदी में रजबहा सरकड़ी से पानी छोड़ा जाना है। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने बुधवार को रजबहा पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य में कोताही नहीं बरतने की हिदायत अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता जेके शर्मा ने मंडलायुक्त को बताया कि जनपद में अपर खंड पूर्वी यमुना नहर के अंतर्गत पूर्वी यमुना नहर के किनारे से रजबहा सरकड़ी से निकलता है। इसकी कुल लंबाई 7.5 किलोमीटर है व शीर्ष पर अभिकल्पित निस्सरण 23 क्यूसेक है। उन्होंने बताया कि सरकड़ी रजबहे की पुनर्स्थापना कार्यों की परियोजना के अंतर्गत कई वर्षों से पांवधोई नदी पर बना एक्वाडक्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी वजह से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अब नई परियोजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त एक्वाडक्ट की पुनर्स्थापना/ मरम्मत का कार्य होने के बाद किसानों को पानी मिलने लगा है। इसके अलावा चार नए पुलों का निर्माण, दो पुलों की मरम्मत, चार फाल की मरम्मत, हेड रेग्यूलेटर की मरम्मत, सात आउटलेट की मरम्मत, दो घाटों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया गया है। रजबहा सरकड़ी से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के अलावा रजबहे से 20 क्यूसेक पानी पांवधोई नदी में निरंतर प्रवाहित किया जा रहा है, जिससे नदी की निर्मलता में सुधार होगा। इस मौके पर अवधेश कुमार, संजीव वर्मा, अमित शर्मा, पवनजीत व माजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed