{"_id":"5ce59605bdec22074407e61e","slug":"155855007218-saharanpur-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में गलती होने पर जिम्मेदार होंगे माइक्रो आब्जर्वर - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में गलती होने पर जिम्मेदार होंगे माइक्रो आब्जर्वर - डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में मतगणना कर्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि मतगणना कार्मिक किसी प्रकार की कोई समस्या आने पर संबंधित एआरओ (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर) को तुरंत बताएं। मतगणना के कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी प्रकार की त्रुटि होने पर माइक्रो आब्जर्वर सीधे जिम्मेदार होंगे। माईक्रो आब्जर्वर प्रत्येक राउंड की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से मतदान को सफलता पूर्वक संपन्न कराया था, उसी प्रकार से मतगणना का कार्य भी पूरी गंभीरता से संपन्न कराना है।
वहीं, सुपर मास्टर ट्रेनर विकास ने भी ईवीएम मशीन व वीवी पैट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चयनित वीवी पैट मशीनों को क्रमवार एक-एक करके गणना हेतु लाया जाएगा। वीवी पैट मशीन खाली करने के उपरान्त यह देख लें कि उसमें कोई भी पर्ची बाकी न रहे। मतगणना हॉल में कैलकुलेटर व किसी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण की अनुमति नहीं है। मतगणना कार्मिकों को केवल अपना बूथ देखना है और मतगणना करानी है। किसी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत बताएंगे। मतगणना कार्मिक सुबह 6 बजे सेंट्रल वेयर हाउस पहुंच जाएंगे। इस मौके पर प्रपत्र 17 सी का भाग-2 माइक्रो आब्जर्वर हेतु रिपोर्ट देने, सीआरसी, टोटल व रिजल्ट, वीवीपैट पर्ची की गणना एजेंट आदि के बैठने की व्यवस्था, एड्रेस आदि की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रेक्षक रनवीर शर्मा और गोरखनाथ के अलावा मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी एसबी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि मौजूद रहे।